नई दिल्ली (खबरगली) देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाने वाली NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गयी है। राजस्थान में कथित पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।
इस बीच अब नीट की परीक्षा को रद्द किये जाने और दोबारा परीक्षा कराए जाने की जानकारी आयी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और पूरे प्रकरण की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराए जाने की बात सामने आई है।