रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में भर्ती कराया गया था जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीजन बाई को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित अन्य जटिलताओं के कारण आईसीयू में रखा गया है। एम्स प्रबंधन द्वारा उनके स्वास्थ्य पर पल-पल की नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक उनकी स्थिति में कोई महत्वपूर्ण सुधार नहीं देखा गया है।
- Today is: