पुलिस महकमा

रायपुर (khabargali) नए साल में पुलिस महकमे में पहला तबादला आदेश जारी हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इनमें से 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6ठीं वाहिनी के सेनानी और मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी भी इस फेरबदल में प्रभावित हुए हैं।