रायपुर (खबरगली) प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशानुसार, 30 जून 2026 तक केंद्रों का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। अब केंद्र सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक ही रहेगी।