46 साल पुराना नाता तोड़ते हुए कहा- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है
चंडीगढ़ (khabargali) पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अश्विनी कुमार तीन बार पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। अश्विनी कांग्रेस में लगभग 46 साल से थे। कहा जा रहा कि चुनाव से ठीक पहले उनका जाना पार्टी के नुकसानदायक साबित हो सकता है।इस्तीफा देते हुए कांग्रेस पर निशाना साध गए और लीडरशिप पर भी सवाल उठाए। अश्विनी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ग