समाजसेवी टेकराम पटले 'पंवार उत्कृष्ट समाज रत्न' से सम्मानित

रायपुर (खबरगली) राजधानी के गुढ़ियारी में आयोजित पंवार समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मानवता और सेवा की मिसाल पेश करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी श्री टेकराम पटले को 'पंवार उत्कृष्ट सम्मान - समाज रत्न' से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान पंवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नन्दलाल चौधरी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।