Sardar Singh Brand Ambassador

रायपुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई पहचान देने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोफेशनल मंच उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 का पहला सीजन शुरू होने जा रहा है। 21 अक्टूबर से प्रस्तावित इस लीग में प्रदेश की छह टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वहीं, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने रायपुर में लीग की टीमों की जर्सी लॉन्च की। दर्शकों के लिए मुकाबलों में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।