रायपुर (खबरगली) रेल यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिससे कई रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
- Today is: