Tik Tok

इसके पीछे दलील ये दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है

नई दिल्ली (khabargali) भारत और चीन के बीच हाल ही में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद देश में चीन के सामान का विरोध हो रहा है। भारत-चीन तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 59 चाइनीज ऐप पर रोक लगाने का फैसला लिया है। बैन किए गए ऐप में मशहूर टिक-टॉक (Tik Tok ) ऐप भी शामिल है। इसके अलावा यूसी ब्राउजर, हैलो ऐप, PubG, कैम स्केनर, जैसे और भी बहुत फेमस ऐप शामिल हैं। इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को करीब 52 ऐप्स की लि