शहर

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के साथ आम नागरिकों को एक नई सुविधा मिलने जा रही है। अब जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारी के घर पहुंचने का इंतजार करना जरूरी नहीं होगा। परिवार का कोई भी सदस्य घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और प्रत्येक सदस्य की जानकारी खुद दर्ज कर सकेगा। इसके लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे।