15 लोगों से 25 लाख की ठगी खबरगली Job scam: 15 people duped of ₹25 lakh by man posing as Home Minister's PA hindi news raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) सरकारी नौकरी लगवाने और सरकारी कर्मचारियों का मनचाहा ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों को अपने प्रभावशाली संपर्कों का हवाला देकर भरोसे में लिया। इनमें से एक आरोपी खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक (PA) बताकर लोगों पर रौब जमाता था। पुलिस की पूछताछ में करीब 15 लोगों से लगभग 25 लाख रुपए लेने की जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य मोहन पंडा (23), निवासी कमल विहार रायपुर और संतराम यादव (38), निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी रायपुर