150 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद से ही कांग्रेस को लगातार कई बड़े झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच आज भिलाई कश्तर से करीब 150 लोगों ने भाजपा का हाथ थामा है। बता दें कि बीते दिनों राजिम से 1600 कांग्रेस कार्यकर्ता और कोरबा से 1200 से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।