8 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल खबरगली The preliminary examination for the civil services will be held on May 24

रायपुर (खबरगली) संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026, रविवार को किया जाएगा।

यह परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परिक्षा की प्रथम पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक संचालित होगी। 

इसमें कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण सुबह 07 बजे एवं 12 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा।