अब पहाड़ी चौक गुढि़यारी रोड के दोनों ओर के टूटेंगे मकान

रायपुर (खबरगली) राजधानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर दोहरी तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ रेलवे स्टेशन के करीब पहाड़ीचौक-गुढि़यारी रोड को चौड़ी करने के लिए एक साल से तोड़फोड़ और नापजोख का काम चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर शहर के हजारों लोगों का दम ट्रैफिक जाम में फूलचौक-तात्यापारा के 500 मीटर के बीच घुट रहा है। हैरानी ये कि इस रोड को चौड़ी कराने के लिए खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पीडब्ल्यूडी अरुण साव ने पहल की।