रायपुर (खबरगली)। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती एक आरक्षक की अस्पताल की बिल्डिंग से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक आरक्षक की पहचान देव नारायण सिंह के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले में पदस्थ थे। वे हृदय संबंधी बीमारी के उपचार के लिए रायपुर आए थे। बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में उनका ऑपरेशन प्रस्तावित था। इसी बीच अस्पताल में हुई इस घटना ने परिजनों और पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया।
अस्पताल में उपचार जारी
