बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में सीनियर IPS रतन लाल डांगी निलंबित

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईजी (IPS) रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई सोशल मीडिया पर उनके कुछ आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद की गई है। गृह (पुलिस) विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।