बुजुर्ग को बच्चे समेत उठाकर पटका खबरगली Rampage by a stray bull in Raipur: 15 people attacked; an elderly person and a child were lifted up and slammed to the ground. raipur chhattisgarh hindi news cg latest news khabargali

रायपुर (खबरगली)  रायपुर के डीडी नगर इलाके में एक आक्रामक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया। अलग-अलग जगहों पर सांड ने करीब 15 लोगों को अपना निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हमले में पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पटेल समेत कई लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हमलों की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और सांड को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया।