a bus collided with a tree; 6 passengers died

मनेंद्रगढ़ (खबरगली)  मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक भीषण बस हादसा हो गया है। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत की बात सामने आई थी, वहीं अब हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 होने की खबर मिल रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची