CGPSC SI मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। आयोग ने सोमवार को जारी सूचना में बताया कि पहले मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी। अब 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आयोग के नए आदेश के अनुसार, सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन अब 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आय