छत्तीसगढ़

रायपुर (खबरगली ) रायपुर नगर निगम में सफाईकर्मियों के भुगतान को लेकर विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। नगर निगम के जोन-8 में 38 सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर कांग्रेस पार्षद संदीप साहू और जोन आयुक्त राजेश्वरी पटेल के बीच विवाद सामने आया है। जोन आयुक्त की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने पार्षद के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक, 11 अगस्त को सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर हुई बातचीत के दौरान पार्षद संदीप साहू ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने तथा देख लेने की धमकी दी। हालांकि, पार्षद ने इन आरोपों