Chhattisgarh Civil Supplies Corporation Chairman Sanjay Srivastava

रायपुर (खबरगली )छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी की बयानबाजी अब राजनीतिक मर्यादाओं को लांघती जा रही है। उनकी टिप्पणियों से स्पष्ट प्रतीत होता है कि वे वैचारिक रूप से भ्रमित हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को उनके बयानों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उन्हें आत्ममंथन करने की सलाह देनी चाहिए।