Chhattisgarh Revenue Inspector strike

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग की व्यवस्था पर कर्मचारियों के आंदोलनों का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच अब प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षकों (RI) ने भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। 17 नवंबर को राजस्व निरीक्षक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान जिला मुख्यालयों में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के नाम कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्व निरीक्षकों के आंदोलन से प्रदेश में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। पहले से ही पटवारियों की अनुपस्थिति के कारण मैदानी स्तर पर कामकाज