दुर्ग में भीषण सड़क हादसा

दुर्ग (खबरगली) दुर्ग जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से पीछे से आ रही स्कूटी टकरा गई। दिल दहला देने वाले हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और दो बच्ची शामिल है। वहीं, एक बच्चा गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक उतई के रहने वाले थे।