रायपर (khabargali) प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर 1000 रू. महीना देने का वादा किया था और उनके वोट हासिल कर सत्ता प्राप्त किये हैं। अब भाजपा की सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में पीछे हट रही है। महतारी वंदन योजना के झांसे में आकर प्रदेश के 60 लाख से अधिक महिलाओं ने फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर, बैंक खातो का विवरण और अपनी निजी जानकारियां भी दिए थे, अब वो 1000 रू. महीना मिलने का इंतजार कर रहे हैं?
- Today is: