The Dragon Wars कहानी

रायपुर (khabargali) आमतौर पर हम सभी की यह अवधारणा रहती है कि बचपन पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद और मौज मस्ती के लिए होता है। हम करते भी यहीं है। लेकिन इन्हीं बच्चों में कुछ बच्चे ऐसे होते है जो छोटी सी उम्र में बड़े कारनामे कर जाते है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया राजधानी रायपुर के 11वर्षीय सोहम जाऊलकर ने। सोहम को लेखन में इतनी रूचि है कि उसने एक कहानी लिख डाली। सोहम में लेखन की प्रति रूचि देख परिजनों ने भी उसे पूरा सपोर्ट किया और उसकी लिखी कहानी को पुस्तक में पिरो दिया। इस पुस्तक ‘The Dragon Wars’ का विमोचन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। मुख्यमंत्री स