आग से एक महिला और एक पुरूष मामूली रूप से झुलसे
रायपुर.(khabargali) शंकर नगर स्थित शिमला शॉपिंग मॉल में आज आग लग गई। आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आग से एक महिला और एक पुरूष मामूली रूप से झुलसे हैं। मॉल के नीचे दुकान और ऊपर गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली है। गोदाम के बाजू वाले मकान में भी आग फैलने की आशंका में हड़कम्प मच गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आसपास के युवाओं ने ऊपर फंसे परिवार को बचा कर निकाला। घटना में महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया। एक पति अपनी पत्नी को बचाते हुए घायल हो गया है। कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा और