गुजरात के तीन युवक गिरफ्तार खबरगली 7.5 kg gold jewellery recovered from a secret chamber in a luxury car

सरायपाली(खबरगली)  महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के सोने के आभूषण जब्त किए हैं। एनएच-353 स्थित रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वोक्सवैगन कार से 7 किलो 512 ग्राम सोना बरामद किया। जब्त सोने की कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार 220 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कार सवार गुजरात के राजकोट निवासी जयेश अकबरी (32), सुनीत कारेना (22) और रूशी अग्रावत (26) को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि कार की पिछली सीट में गुप्त चेंबर बनाकर आभूषण को दो बैगों के भीतर छह प्लास्टिक बॉक्स में सोने के आभूषण रखे गए थे।