A golden era of 'smart infrastructure' in Raipur West: MLA Rajesh Munat has overseen the construction of the state's most magnificent Mahatari Sadan community hall in Tatibandh

रायपुर (खबरगली) रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अब मानवीय संवेदनाओं और भविष्य की पीढ़ी को गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक और विकासोन्मुखी राजनीति के पर्याय राजेश मूणत की विशेष पहल पर शहीद भगत सिंह वार्ड के टाटीबंध क्षेत्र में प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त 'महतारी सदन सह आंगनबाड़ी' का निर्माण पूर्ण हो चुका है। लगभग 85 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार यह केंद्र छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। ​शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार का सं