जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित खबरगली Woman gives birth to a baby on a moving train; both mother and child are safe. rajnandgaon hindi news latest news khabargali

राजनांदगांव (खबरगली) सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होने पर ट्रेन में मौजूद दो महिला यात्रियों ने बिना देर किए प्रसव कराने में मदद की। कुछ ही देर में चलती ट्रेन में महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची और जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया।