Janmotsav will be celebrated with great pomp in Shri Chintahar Hanuman Temple

भजन प्रवाहक सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी की होगी प्रस्तुति

श्री हनुमंत सेवा समिति व दीपक-नरेश केडिया द्वारा आयोजन

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में गुरुवार, 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अपार उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जा रहा है।

दिनभर के विशेष कार्यक्रम

सुबह: श्री बजरंग बली का अभिषेक, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण।