किसानों और युवाओं को मिलेगा फायदा खबरगली Chhattisgarh's paddy to gain a new identity; Bhatapara to become a food processing hub

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ के धान को सिर्फ चावल तक सीमित रखने के बजाय उससे जुड़े वैल्यू एडिशन और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसी सिलसिले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर भाटापारा के पोहा उद्योग को आधुनिक चावल-आधारित खाद्य प्रसंस्करण केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा।