कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली (khabargali)महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया 'मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई