kharif crop

बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, कसडोल और पलारी में बारिश से बढ़ी परेशानी, गीली फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका

रायपुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ सीजन की धान फसल खेतों में तैयार खड़ी है, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कटाई का काम प्रभावित होने लगा है। बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, कसडोल और पलारी सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के चलते किसानों के सामने तैयार फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। कई खेतों में पकी धान की फसल जमीन पर गिर गई है, जबकि कुछ स्थ