leather goods and clothes will be cheaper... Latest news Hindi news Chhattisgarh news khabargali

नई दिल्ली बजट 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन बजट पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट था। इसमें मोदी सरकार ने किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए कई घोषणाएं की। साथ ही युवाओं में स्किल को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

बजट में सरकार ने कई राहत भी दी है। इससे कई वस्तुएं सस्ती होगी। वित्त मंत्री ने सोने-चांदी के पर कस्टम ड्यूटी को कम करके 6 प्रतिशत कर दिया है। इससे सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आएगी।