Lotte Choco Pie पर बड़ा एक्शन

दुर्ग (खबरगली) दुर्ग में चोको पाई के एक पूरे बैच को अमानक पाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग ने इसकी बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी है। अब पूरे छत्तीसगढ़ में इस पर बैन की तैयारी की जा रही है। बच्चों को पसंद आने वाली चॉकलेट और उसके अंदर अगर क्वालिटी का सवाल खड़ा हो जाए तो चिंता होना लाजिमी है। मामला दक्षिण कोरिया के लोट्टे ग्रुप की चोको पाई से जुड़ा है। भोपाल में हुई जांच की रिपोर्ट में एनएम 10 डीसी 2, 672 ग्राम पैक वाला पूरा बैच अमानक पाया गया है।