महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और समग्र विकास को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से एक शिष्टाचार व सौजन्य भेंट की। ​इस मुलाकात के दौरान प्रदेश में महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा की ढांचागत मजबूती और आने वाली नई योजनाओं को लेकर बेहद सकारात्मक माहौल देखा गया। ​