लोकेश कावाड़िया की मेहनत रंग लाई, दिव्यांगजनों से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों पर शासन स्तर पर कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ
रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावाड़िया की लगातार कोशिशों के बाद दिव्यांगजनों से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दों पर शासन स्तर पर कार्रवाई का रास्ता साफ हुआ है। इनमें फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की जांच और पात्र दिव्यांगजनों को यूडीआईडी (UDID) कार्ड उपलब्ध कराने का मुद्दा प्रमुख है
