मटकी फोड़ के दौरान नोटों की बारिश

बिलासपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में उत्साह और जश्न का अनोखा नजारा देखने को मिला। शहर के गोंड़पारा इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान युवाओं की टोली पर जमकर नोट बरसाए गए। मटकी फोड़ने पहुंची युवाओं की टोली पर लोगों ने करीब सवा लाख रुपये लुटाए। नोटों की बारिश होते ही मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम के दौरान नोट लुटाए जाने का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दे रही है। वहीं, मटकी फो