नए पात्र हितग्राहियों को मिलेगा मौका खबरगली Preparations underway to reopen the Mahtari Vandan Yojana portal; new eligible beneficiaries will get an opportunity raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना से छूटे पात्र हितग्राहियों को जोड़ने के लिए एक बार फिर पोर्टल खोले जाने की तैयारी है। इसके साथ ही सरकार योजना के दायरे का विस्तार करने पर भी विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग महिलाओं, कुछ श्रेणी की अविवाहित युवतियों और ट्रांसजेंडर महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि, इन वर्गों को योजना में शामिल करने से पहले उनकी पात्रता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें निर्धारित की