नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भाजपा और महापौर को घेरा

रायपुर (खबरगली ) रायपुर के तात्यापारा चौक के चौड़ीकरण और प्रभावितों के मुआवजे का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। 30 मार्च को आयोजित नगर निगम की सामान्य सभा में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए महापौर और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए।