पिता ने 6 माह की बेटी को दो बार जमीन पर पटका

रायपुर (खबरगली)  रायपुर के कोटा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान छह माह की मासूम बच्ची के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी से विवाद के बाद पिता ने अपनी छह माह की बेटी को दो बार जमीन पर पटक दिया। घटना में बच्ची बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्ची का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मामले में सरस्वती नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित पिता आशीष कावरिया (21) को गिरफ्तार कर लिया है।नक्शे देखें

मायके जाने की बात पर हुआ विवाद