प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेगा नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपेार्ट सिस्टम

रायपुर(खबरगली)  प्रदेश के सात सरकारी मेडिकल कॉलेजों में टीचर व पीजी छात्रों के लिए नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) सेंटर बनेगा। ये सेंटर नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर के अलावा सिम्स बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा व जगदलपुर में बनाए जाएंगे। इसकी मंजूरी केंद्र सरकार ने दी है। इन सेंटरों में फैकल्टी व पीजी छात्रों को इमरजेंसी इलाज के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।