धमतरी (खबरगली) धमतरी जिले के अछोटा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे महानदी में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली उससे अलग होकर जा गिरी। राहत की बात यह रही कि ट्रैक्टर में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।
पुल से गुजर रही थी ट्रॉली
