फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी खबरगली Major relief for farmers: Deadline for crop insurance extended to August 14 raipur cg news khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई है। जिले के लिए खरीफ मौसम में धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, उड़द तथा मूंगफली फसल को अधिसूचित किया गया है। अब सभी पात्र किसान 14 अगस्त 2026 तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं।