Pradosh Kaal

रायपुर (khabargali)वैश्विक महामारी के कारण पिछली होली बेरंग मनी थी पर इस बार कोरोना के ढ़लान पर आने के कारण और सारी पाबंदी हटने के बाद होली का उत्साह लोगों में बढ़ा चढ़ा है। आज होलिका दहन होगा और कल रंग उत्सव मनाया जाएगा। इस बार होलिका दहन पर कई शुभ योग और दुर्लभ ग्रह स्थिति रहेगी, जिससे अगली होली तक का समय देश के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस बार भद्रा दोष की वजह से होलिका दहन शाम की बजाय रात में करना शुभ रहेगा। ग्रंथों में भी कहा गया है कि शाम को अगर भद्रा दोष हो तो रात में होलिका दहन करना चाहिए।