press release

कांग्रेस सरकार उनकी सहायता के हर संभव प्रयास कर रही

20 लाख किसानों की कर्ज माफी, 2500 में धान खरीदी से भाजपा विचलित होकर दुष्प्रचार कर रही 

रायपुर (khabargali)जगदलपुर में दो किसानों की अदालत के निर्देश पर गिरफ्तारी मामले को कर्जमाफी से जोड़कर भाजपा झूठा दुष्प्रचार कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जगदलपुर के दोनों किसान पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार के शिकार हुये है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में कुछ दलाल किस्म के लोग