राष्ट्रीय सहारा

मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी, गायक, और ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट थे देवव्रत

खैरागढ़ (khabargali) राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक और राजा देवव्रत सिंह (52) का बुधवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। दीपावली के अवसर पर वह अपने निवास पर ही थे। उन्होंने शाम तक लोगों से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों से बातचीत करते रहे। देर रात करीब 3 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द होने पर उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधानसभा चुनाव 2018 से प