रायपुर के वृन्दावन हॉल में गूंजा आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश

सर्वधर्म मिलन समारोह: रायपुर के वृन्दावन हॉल में गूंजा आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश

धार्मिक सौहार्द से ही मजबूत होगा समाज: बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा

रायपुर (खबरगली ) समाज में धार्मिक सौहार्द, आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय पत्रकार संघ एवं स्टार वैदिक वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य 'सर्वधर्म मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की।