रायपुर कलेक्टोरेट की मल्टी लेवल पार्किंग को लेकर बड़ा फैसला

रायपुर (खबरगली) रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के संचालन को लेकर नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आगामी एक सप्ताह के भीतर निविदा खोले जाने का प्रस्ताव है। वहीं, वर्तमान में इस पार्किंग की सुविधा आम नागरिकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग का व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।