रायपुर में मरीजों का आंकड़ा पंहुचा 108 के पार खबरगली Swine flu raises concern; patient count in Raipur crosses 108. raipur news hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राजधानी में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। रायपुर में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या 108 पहुंच गई है। वहीं प्रदेशभर में अब तक 251 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश में 16 नए संक्रमित मिले, इनमें 8 मरीज रायपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल 67 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 22 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। इस तरह प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 89 है। राहत की बात यह है कि जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

प्रदेशभर में बढ़ रहे मरीज